सबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी …

सबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी …
भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक…
पूर्णाहुति और भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन ..

डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरो चीफ गोण्डा

खबर गोण्डा जनपद से नगर के आवास विकास कॉलोनी के स्थित उपाध्याय चक्की के पास श्री राम कथा अमृत महोत्सव के आखिरी दिन रविवार की रात को भगवान श्रीराम, सबरी ,सूपनखा,रात भरत मिलाप और राज्याभिषेक का वर्णन कथा के माध्यम से अयोध्या से आए कथा व्यास डॉक्टर संत शरण त्रिपाठी ने अपने मुखार बिंद से वर्णन किया ।उनके साथ कोरस में मनमोहन शास्त्री, सदाशिव पांडे शास्त्री, प्रवीण पांडे शास्त्री भी रहे। मंच पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी की झांकी निकाली गई। डाक्टर एस के मिश्रा राजू ओझा, प्रेम कुमार पाठक , सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, संदीप पाण्डेय, किसलय तिवारी, दीपू यादव प्रधान सहित कई लोगों ने भगवान श्री राम और माता जानकी का आशीर्वाद लिया। भगवान श्रीराम के विवाह कथा के समाप्ति पर आरती हुई उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ । सोमवार को सुबह हवन एवं पूर्णाहुति हुईं और उसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ़ जिसमें हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम के सहयोगी और सदस्यों को कथा व्यास द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान कार्यक्रम के सहयोगी राजेश उपाध्याय ,आरपी सिंह, नंद कुमार उपाध्याय, राकेश सिंह,पंकज सिंह, राहुल उपाध्याय ,नर्सिंग उपाध्याय ,सुधीर उपाध्याय ,वीरू उपाध्याय, पुनीत शुक्ला, नितिश सिंह ,राजन उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, राहुल पांडे , आनन्द सिंह सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment