इटियाथोक पुलिस ने चोरी के माल शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इटियाथोक पुलिस ने चोरी के माल शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 20,12,2022 को थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान भिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त विष्णु कुमार शुक्ला उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर जमा तलासी में 01 किलो 20 ग्राम नाजायज गांजा व मु0अ0स0- 508/22 धारा 380, 411 भादवि से सम्बन्धित चोरी के 40 कि0ग्रा0 चावल, 38 कि0ग्रा0 गेहूँ, एक गैस सिलेण्डर, एल्युमिनियम का पतीला, मु0अ0स0 507/2022 धारा 457, 380,411 भादवि से सम्बन्धित चोरी के दो बोरा गेहूँ, 2334 रु0 के सिक्के, मु0अ0स0 450/2022 धारा 380, 411 भादवि से सम्बन्धित चोरी के 700 रु0 नगद व 01 अदद हैंड पाईप की हैंडिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने भिन्न भिन्न स्थानो से चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. विष्णु कुमार शुक्ला उर्फ लल्लू पुत्र प्रताप नरायण शुक्ला निवासी ग्राम बहती थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0 450/22 धारा 380/411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 507/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0स0 508/22 धारा 380/411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0 510/22 धारा 08/20 NDPS Act थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा
बरामदगी
01. 01 किलो 20 ग्राम नाजायज गांजा
02. 40 कि0ग्रा0 चावल
03. 38 कि0ग्रा0 गेहूँ,
04. एक गैस सिलेण्डर,
05. एल्युमिनियम का पतीला
06. दो बोरा गेहूँ, 2334 रु0 के सिक्के
07. 700 रु0 नगद
08. एक अदद हैंड पाईप की हैंडिल चोरी के बरामद
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 श्री धर्मराज शर्मा मय टीम।

Related posts

Leave a Comment