स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाया गया नशामुक्त अभियान
बंडा शाहजहांपुर- बंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिकटिहा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नशामुक्त अभियान चलाया गया जिसमें महिलाओं ने ग्राम वासियों से नशे से दूर रहने और जीवन को खुशहाल बनाने का संदेश दिया। इस अभियान में महिलाओं ने बताया है कि जिस परिवार में नशा लेने वाले पुरुष होते हैं तो उनके यहां महिलाएं, बहन-बेटियां व पूरा परिवार परेशान रहता है। ग्राम पंचायत की सभी महिलाओं ने एक राय होकर इस अभियान को चलाया है और अपने परिवार व आस पड़ोस के लोगों को नशा से मुक्त करने का संकल्प लिया है। *नशे से अपने परिवार को बचाओ आने वाली पीढ़ियों को नशा मुक्त बनाओ* व *शिक्षा अपनाएं और नशा भगाएं* जैसे तमाम नारे लगाए गए। इस अभियान को ग्राम पंचायत घर से प्रारंभ किया गया और गांव के सभी मार्गो से होकर प्राचीन महावीर बाबा के स्थान पर समापन किया गया। इस नशामुक्त मुहिम में ग्राम चिकटिहा के सभी महिलाएं व पुरुषों का सहयोग रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर