जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

 

जलालाबाद/बंडा: कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की करंट लगने और नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के गांव दिउहना निवासी पंकज पुत्र सुंदरलाल के रूप में हुई है।

पंकज खुटार थाना क्षेत्र के गांव मक्कापुर निवासी जितेंद्र के डीजे पर काम करता था। यात्रा के दौरान बरसात शुरू होने पर वह पिकअप गाड़ी पर तिरपाल संभालने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और झटके के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान हो गया।

साथी कांवड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत जलालाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई प्रेम ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे पंकज के साथियों द्वारा घटना की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद पुलिस ने भी परिजनों को आधिकारिक जानकारी दी। पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां गुजर्रा देवी, पिता सुंदरलाल, भाई प्रेम, अंकज तथा बहन बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद जब उसका शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।

खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो हुआ था ।

Related posts

Leave a Comment