बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्रीज आशीष पटेल बांटी राहत सामग्री ।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्रीज आशीष पटेल बांटी राहत सामग्री ।

 

गोंडा तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली में जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री किट का वितरण किया। मंत्री ने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष, अपना दल जिलाध्यक्ष, बेलसर ब्लॉक प्रमुख समेत अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार जारी रखने का भरोसा दिलाया।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment