खेत में गोबर फेंकने जा रहे बुजुर्ग पर घात लगाए—युवक ने गला दबाया, अंगूठी छीनी; असलहा निकालकर जान से मारने की दी धमकी
(#हैरिग्टनगंज इनायतनगर अयोध्या)
मामला 02 अगस्त 2026 का थाना इनायतनगर क्षेत्र के अन्तर्गत हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी स्थित ग्राम डीहभरथी का है।
जहां के निवासेदार निवासी पर सुबह करीब 7:30 बजे एक भयावह हमला हुआ 52 वर्षीय राजकुमार पाण्डेय अपनी साइकिल पर गोबर लादकर खेत में फैंकने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अम्बरीश कुमार (26) और उसके दो साथियों ने पीछे से उन्हें पकड़कर साइकिल से गिरा दिया।
मनबढ़ आरोपियों ने पाण्डेय का गला दबाने की कोशिश की और लात-घूंसे से पीटा हमले के दौरान आरोपियों ने पाण्डेय की उंगली से चांदी की मुद्री छीन ली और खुलेआम धमकी दी —
अगर किसी से कुछ बोला तो जान से मार दूँगा; मेरे खिलाफ कोई गवाही नहीं दे पाएगा।” पीड़ित ने जब विरोध किया तो दबंग ने अपने पैंट से छोटा असलहा निकालने की कोशिश की, जिससे पीड़ित भय के मारे 112 डायल करके खेत की ओर भाग कर बच निकला।
पीड़ित ने घटना की सूचना थाना इनायतनगर को देने और सुरक्षा व प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह करना भी पीड़ित के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा जहां पर भी पीड़ित अपनी सुरक्षा के लिए 112 का सहारा लिया
पीड़ित अपनी व अपने के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और बताई बड़ी बात कहां की चौकी पर कार्रवाई की बात नहीं की जाती सिर्फ सुलह समझौते की प्रक्रिया की जाती है दबंगो की मिली भगत से
मांग: पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जल्द FIR दर्ज करने, आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़ित: राजकुमार पाण्डेय, उम्र लगभग ~52वर्ष ग्राम डीहभरथी
मुख्य आरोपी: अम्बरीश कुमार, पुत्र स्व. दिनेश कुमार, उम्र लगभग~26वर्ष व 2 अज्ञात घटना 02-08-2026, की
साथ ही साथ प्रार्थी मीडिया के मुखातिब होते हुए बताई बड़ी बात कहा यदि न्याय नहीं मिलेगा तो पैदल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जायेंगे दरबार यदि नहीं मिला न्याय तो करेंगी आत्महत्या
ब्यूरो रिपोर्ट