कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के आरोप में 5 महिलाएं गिरफ्तार भेजा जेल

कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के आरोप में 5 महिलाएं गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 8,12,2022 को थाना मोतीगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन बैनामा कराने के 05 आरोपी अभियुक्तों-01. कुंदना देवी, 02. सावित्री देवी, 03. सावित्री देवी पत्नी नंद प्रसाद, 04. गायत्री देवी, हंसा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ताओं ने षणयंत्र के तहत अपने परिजनों के साथ मिलकर वादिनी मुन्नी देवी की जमीन बैनामा करवा दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना मोतीगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. कुंदना देवी उर्फ दुन्ना पत्नी रामसूरत निवासी ग्राम मछली गांव नानकारा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
02. सावित्री देवी पत्नी शिवदयाल निवासी ग्राम तेंदुआ मोहनी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
03. सावित्री देवी पत्नी नंद प्रसाद निवासी ग्राम तेंदुआ मोहनी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
04. गायत्री देवी पत्नी इंद्र प्रसाद निवासी ग्राम तेंदुआ मोहनी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
05. हंसा देवी पत्नी माता प्रसाद निवासी ग्राम तेंदुआ मोहनी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-271/2022, धारा 419,420,467,468, 471,120बी भादवि थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा मय टीम।

Related posts

Leave a Comment