बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान ‘वारिस पंजाब दे’ का वांछित आरोपी गिरफ्तार
ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से जहाँ सीमावर्ती क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थाना रूपईडीहा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल S S B और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त और त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है | यह कार्यवाही भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर आउट पोस्ट B O P पर चेकिंग के दौरान की गई | इस दौरान पकड़े गए मुख्य आरोपियों में पंजाब के रूप नगर का रहने वाला विक्रमजीत सिंह शामिल है, जो वर्ष 2023 के अजनाला थाने पर हमले के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था | आरोपी नेपाल में फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे छिपकर रह रहा था | जो कि अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों मूल निवासी मोगा, पंजाब बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था, जिसे सुरक्षा बलों ने स्थानीय मददगारों के साथ धर दबोचा | वही मनवीर की पत्नी अमेरिकी नागरिक और बच्चे के पास वैध दस्तावेज होने के कारण उन्हें इमीग्रेशन नियमों के तहत वैध रूप से प्रवेश की अनुमति दी गई | अवैध रूप से सीमा पार कराने और वाहन की व्यवस्था करने वाले स्थानीय तस्करों मददगारों सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय और वाहन चालक राहुल कुमार को भी हिरासत में लिया गया है | फिलहाल एस एस बी, स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग I B S B और इमीग्रेशन की टीमें सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन संयुक्त पूछताछ कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सके |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच