इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जनपद पीलीभीत से
*जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे श्री सोनम वांगचुक जी के साथ हुए पुलिस के दुर्व्यवहार एवं युवाओं की मांगों के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन*
*पीलीभीत
आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक आवाहन पर पीलीभीत में जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी एड. सुनीता गंगवार जी की उपस्थिति में आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध दर्ज करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन प्रसाशनिक अधिकारी को सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र के साथ हो रहे खिलवाड़ पर वर्तमान सरकार चुप है ।
मशहूर शिक्षाविद श्री सोनम वांगचुक जी पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि NEET पेपर लीक मामले के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफ़ा दें। वह अपनी जान की परवाह न करते हुए उन करोड़ों युवाओं की आवाज़ उठा रहे थे, जिनका भविष्य ’93 पेपर लीक’ जैसी घटनाओं की वजह से बर्बाद हो गया है। यह बड़े दुख की बात है कि 21 दिनों के संघर्ष के बाद भी भारत सरकार और माननीय प्रधानमंत्री जी ने उनसे बात करना तो दूर, उनके लिए एक ट्वीट तक नहीं किया।
* जंतर-मंतर पर जो हुआ वह लोकतंत्र के लिए काला दिन है:. अचानक भारी पुलिस बल ने जंतर-मंतर को घेर लिया और शांति से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया।
. 21 दिनों से अनशन के कारण कमजोर हो चुके श्री सोनम वांगचुक जी को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
. यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई क्योंकि संसद सत्र शुरू होने पर सोनम वांगचुक जी ने देश की जनता और युवाओं के साथ ‘संसद मार्च’ की घोषणा की थी।
लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके। इसी बीच कार्यकर्ता अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया गया है।
सरकार का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दिखाता है, जहाँ किसानों, महिलाओं और अब युवाओं की आवाज़ को लाठियों और आँसू गैस के गोलों से दबाने की कोशिश की जा रही है।
आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है। ऐसी स्थिति में सोनम वांगचुक जी का अनशन यह बताता है कि युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। देश की तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो और उनकी बात सुनी जाए।
इन्हीं मांगों के समर्थन में और सोनम वांगचुक जी के संकल्प के साथ खड़े होने के लिए, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर यह ज्ञापन आपको भेज रही है।
*अतः आम आदमी पार्टी आपसे निम्नलिखित मांगें करती है:*
देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा तुरंत लिया जाए।
श्री सोनम वांगचुक जी और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
. देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए ‘पेपर लीक’ के खिलाफ सख्त कानून बने और युवाओं के लिए रोजगार के पक्के अवसर सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीतियां बनाई जाएं।
. जंतर-मंतर जैसी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए।
साथ ही महामहिम से कहा कि आप संविधान की रक्षक हैं। जब सरकार अपनी ही जनता और युवाओं के खिलाफ दमन की नीति अपनाने लगे, तब देश आपकी ओर उम्मीद से देखता है। आपसे निवेदन है कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें।
कार्यक्रम में जिला महासचिव एड. संजय कुमार , जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ /पूरनपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार भारती , sc/st प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम सिंह सोनकर , युवा प्रकोष्ठ महासचिव मनोज भारती ,श्रेयांस पांडेय , वहीद अहमद दीपक सोनकर , राधेश्याम , बबलू मिश्रा , ननहेबाबू , धर्मपाल वर्मा , अरुण सोनकर , रचित सोनकर ,राजेश सोनकर , विशाल , गंगाचरण गंगवार, हरिराम गंगवार, रामरतन गंगवार, खेमकरण गंगवार, ब्रह्मानन्द गंगवार, चंदभान गंगवार, हेमेंद्र गंगवार , राजवीर गंगवार , विजय गंगवार , सतेंद्र गंगवार , सतीश , श्यामवीर , मिलन वाल्मीकि आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे
आप देख रहे हैं इंडिया एक्सप्रेस न्यूज जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट