*पुलिस विश्वसनीयता पर सेमिनार का आयोजन, पत्रकारों और विशेषज्ञों ने किया मंथन ,*

*पुलिस विश्वसनीयता पर सेमिनार का आयोजन, पत्रकारों और विशेषज्ञों ने किया मंथन ,*

 

लखनऊ के लाटूश रोड स्थित मेज़बान होटल में आयोजित इस एक दिवसीय सेमिनार में कई गणमान्य अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार , वकील, नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य विषय था, कैसे कायम हो जनता में पुलिस विश्वसनीयता

 

सेमिनार में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुलिस का काम केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना भी है। इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र मिश्र ने पत्रकारिता पर भी जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता दर्पण की भांति निष्पक्ष तथा सिंह समान निर्भीक होनी चाहिए।

 

पूर्व डीजी श्री सूर्य प्रकाश शुक्ला और पूर्व आईजी श्री राजीव मल्होत्रा।

रिटायर्ड हाई कोर्ट जज राजेन्द्र कुमार।

राष्ट्रीय अपराध रोकथाम परिषद (NCPC) से डॉ. अरविन्द चित्तौड़िया (राष्ट्रीय चेयरमैन), नीलेश अवस्थी (सचिव), और शशिकांत शाही (एडवोकेट, भारत सरकार, इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अनिल सिंह और महामंडलेश्वर गुरु प्रकाश जोशी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते दिखे।

 

इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अजय मिश्रा की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment