दुष्कर्म करने का वांछित आरोपी मिशन शक्ति के तहत गिरफ्तार भेजा जेल

दुष्कर्म करने का वांछित आरोपी मिशन शक्ति के तहत गिरफ्तार भेजा जेल

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 30,11,2022 को थाना तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- पराग दत्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को दिनांक 18.11.2022 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. पराग दत्त सिंह पुत्र वसन्त लाल उर्फ बसंते नि0 खालेपुरवा कंसापुर थाना को0देहात जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं० 454/2022 धारा 363,366,376झ, 376ढ,506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोंडा
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 केदारराम मय टीम।

Related posts

Leave a Comment