*जनपद शाहजहाँपुर*

*जनपद शाहजहाँपुर*

*दिनांक – 11.07.2026*

*यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत लाल इमली से सुभाष नगर से मॉडल रोड तक जाम व अतिक्रमण की समस्या को दूर करने हेतु की गयी कार्यवाही ।*

श्री सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा श्री देवेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्री शुभम वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.07.2026 को यातायात पुलिस द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत लाल इमली से सुभाष नगर होते हुए मॉडल रोड तक विशेष अभियान चलाकर जाम एवं अतिक्रमण की समस्या के निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा स्थानीय अस्पतालों एवं मुख्य मार्ग के किनारे स्थित दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। सड़क तक फैले सामान, अवैध ठेलों एवं अन्य बाधाओं को हटाकर मार्ग को सुचारु रूप से आवागमन योग्य बनाया गया। इसके अतिरिक्त नो-पार्किंग क्षेत्र एवं मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने हेतु चेतावनी भी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाना है, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो।

प्रभारी निरीक्षक यातायात, शाहजहाँपुर द्वारा आमजन से अपील की गई कि सभी नागरिक यातायात नियमों का स्वयं पालन करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। दुकानदार अपनी दुकान की हार्दिक सीमा के भीतर ही सामान रखकर व्यापार करें तथा वाहन चालक अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment