प्रेस विज्ञप्ति
माननीय लोकसभा अध्यक्ष के शुभकामना-पत्र से कार्यकर्ताओं में उत्साह, 15 जुलाई को राष्ट्रव्यापी रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान को मिलेगा व्यापक जनसहयोग
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक के जन्मदिवस, 15 जुलाई 2026, के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान के संबंध में माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा प्रेषित शुभकामना-पत्र से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा, उत्साह एवं सेवा-भाव का संचार हुआ है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप साहू के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक ने कहा, “स्वैच्छिक रक्तदान मानवता के प्रति हमारी सर्वोच्च सेवा का प्रतीक है, जबकि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त माध्यम है। हमारा संकल्प है कि यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का राष्ट्रीय जनआंदोलन बने।”
उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप साहू ने कहा, “माननीय लोकसभा अध्यक्ष का शुभकामना-पत्र प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा और दायित्वबोध का संदेश है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं सेवा-भाव के साथ रक्तदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाजहित एवं राष्ट्रहित के इस अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।”
संगठन ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से 15 जुलाई 2026 को इस जनहितैषी अभियान में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।