बहराइच में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

*बहराइच में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

 

बहराइच पुलिस और औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की गई है। पुलिस ने शिवांस मेडिकल एजेंसी से जुड़े अवैध गोदाम पर छापेमारी कर 8,140 कोडीन युक्त कफ सिरप (अनुमानित कीमत ₹20.35 लाख) बरामद की है।

पुलिस ने अजय कुमार यादव उर्फ पवन यादव निवासी असरफा परसौरा, थाना दरगाह शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध दवाओं के परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी सीज कर दिया गया है।

इस कार्रवाई की कड़ी पहले 29 जून को थाना रुपईडीहा क्षेत्र में हुई छापेमारी से जुड़ी है, जहां आदित्य कुमार मिश्रा निवासी केवलपुर, रुपईडीहा के आदर्श आयुर्वेदिक औषधि स्टोर से 2,349 कोडीन युक्त कफ सिरप, 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल तथा अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई थीं

Related posts

Leave a Comment