जेष्ठ माह के आखिरी शनिवार को यहियागंज व खजुहा , अयोध्या मार्ग , रानीगंज समेत शहर में हुए जगह जगह भण्डारे

जेष्ठ माह के आखिरी शनिवार को यहियागंज व खजुहा , अयोध्या मार्ग , रानीगंज समेत शहर में हुए जगह जगह भण्डारे

 

राजधानी लखनऊ में जेष्ट माह के आखिरी शनिवार शहर भर में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया। खजुहा व यहियागंज समेत अयोध्या मार्ग स्थित शालीमार मन्नत में शर्मा परिवार , समाजिक संगठन, व्यापारी द्वारा विशाल भण्डारों का आयोजन किया गया।

 

यहियागंज टाट पट्टी कायस्थों वाली गली स्थित शिव चरण लाल पण्डित ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन के उपरान्त पूजा-अर्चना हवन हुआ शनिवार को ठाकुरद्वारा परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया भण्डारे शुरू होने से पूर्व छोटी छोटी कन्याओं को भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया

वही यहियागंज बर्तन बाजार में कोहली बर्तन भण्डार व छोटे लाल राजकुमार बर्तन वालों ने भण्डारे में कढ़ी चावल, शर्बत आदि प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरण किया। उधार खजुहा स्थित सन्तोषी माता मंदिर पर समाजिक संगठन द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया

अयोध्या मार्ग स्थित शालीमार मन्नत में शर्मा परिवार द्वारा वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

 

इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज टीम की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment