*कलेक्टर के निर्देश पर कुसमी तहसील परिसर में बना चबूतरा, आमजन को मिलने लगी राहत*

*कलेक्टर के निर्देश पर कुसमी तहसील परिसर में बना चबूतरा, आमजन को मिलने लगी राहत*

 

राजबहोर यादव

 

कुसमी, सीधी।

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश के बाद कुसमी तहसील परिसर में नीम के पेड़ के नीचे बनाए जा रहे चबूतरे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चबूतरे के तैयार होने से तहसील आने वाले लोगों को बैठने और विश्राम करने की बेहतर सुविधा मिलने लगी है।

 

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर विकास मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कुसमी तहसील का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में मौजूद नीम के पेड़ के नीचे चबूतरा निर्माण कराने के निर्देश दिए थे, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और आवेदकों को छांव में बैठने की सुविधा मिल सके।

 

वर्तमान में चबूतरे का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है और लोग वहां बैठकर नीम की ठंडी छांव तथा प्राकृतिक हवा का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। तहसील परिसर में आने वाले नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है।

 

हालांकि निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक लोगों को ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। तहसील आने वाले नागरिकों का कहना है कि यदि पेयजल की व्यवस्था भी जल्द हो जाए तो लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

 

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा, जिससे तहसील परिसर में आने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

 

अमित कुमार श्रीवास्तव

ई-7 न्यूज़ लाइव

Related posts

Leave a Comment