जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

 

गाय को बचाने के प्रयास में मक्के से भरा ट्रक पलटा, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे

 

बंडा। बंडा-पूरनपुर मार्ग पर हीरो एजेंसी के पास रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक गाय को बचाने के चक्कर में मक्के से लदा हुआ एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए । यह हादसा रात लगभग 11:00 बजे का बताया जा रहा है।ट्रक मक्का लादकर बंडा से कटरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बंडा-पूरनपुर रोड पर हीरो एजेंसी के पास पहुंचा, अचानक सामने आई एक गाय को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। ट्रक में करीब 30 टन मक्का लोड थी। हादसे के तुरंत बाद चालक ने फोन पर अपने ट्रक मालिक को घटना की सूचना दी। पहले ट्रक में भरी मक्के की बोरियों को खाली कराया जा रहा है, जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया जाएगा। इस भीषण हादसे में जान-माल का कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। रात का समय होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से रुक गया।

Related posts

Leave a Comment