*भदौरा में तेज रफ्तार आटो वाहन की टक्कर से दो बाइक सबार घायल, चालक पर मामला दर्ज। राजबहोर यादव
सीधी। जिले के मडबास थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा गांव में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आशीष यादव ने पुलिस को बताया कि 10 जून 2026 को वह अपनी पत्नी को देखने जयलाल जायसवाल के साथ मोटरसाइकिल से गोतरा अस्पताल जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे भदौरा गांव के पास पीछे से आए आटो वाहन चालक संदीप जायसवाल ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे जयलाल जायसवाल को दाहिनी आंख के पास, हाथ की कलाई तथा पंजे में चोटें आईं, वहीं वाहन चालक के टक्कर मारने से फरियादी को भी चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना की रिपोर्ट पर मडबास थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ शुरू कर दी है।