उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के विकास क्षेत्र बंडा मे समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पी. डी. ए जिसमें माननीय हमारे जितेंद्र प्रसाद गौतम प्रत्याशी 134 विधानसभा के उपलक्ष में मीटिंग पर चर्चा की गई उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार का सफाया कर जल्द चुनाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोग समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। और
कहा कि अक्सर जब चुनाव आता है तो वोटर लिस्ट में नाम गलत करा दिए जाते हैं। सपा इस समय वोटर लिस्ट को सही कराने पर काम कर रही है। भाजपा की सरकार में ये लगातार हो रहा है। यही कारण है कि थोड़े-थोड़े वोटों से हम चुनाव हार जाते हैं। हमारा संगठन हर जिले और विधानसभा में ये काम कर रहा है।
इस मीटिंग में उपस्थित रहे समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष तनवीर खान साहब व पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू एवं रनजय यादव पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नीतू दीक्षित ब्लॉक उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादवआदि लोग मौजूद रहे
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर