लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 20,11,2022 को थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जा कर दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त-शुभम गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना करनैलंगज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. शुभम गोस्वामी पुत्र देवेन्द्र प्रसाद गोस्वामी निवासी भदइया रामप्रसादपुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-545/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 मिर्जा वहीद बेग मय टीम।

Related posts

Leave a Comment