बंडा। घर से निकले युवक का शव शारदा नहर में उतराता हुआ

बंडा। घर से निकले युवक का शव शारदा नहर में उतराता हुआ मिला जिसके बाद मामले की सूचना बंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को ग्रामीण क्षेत्र के तैराकों की मदद से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

बंडा के मोहल्ला देवस्थान कालोनी निवासी संसार सिंह का 41 वर्षीय पुत्र राजवीर सिंह शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया जिसकी तलाश में परिजन देर रात तक इधर उधर भटकते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला जिस पर उन्होंने बंडा थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी । इधर शनिवार सुबह उसका भाई लक्ष्मण सिंह उसे तलाश करने के लिए मकसूदापुर की तरफ गया जहां उसने राहगीरो से भांभी पुल के पास किसी के शव को नहर में उतराने की सूचना सुनी जिस पर वह भांभी पुल की तरफ गया जहां उसने अपने भाई के शव को नहर में देखा और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस में स्थानीय तैराकों की मदद से उसके शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

राजवीर की मौत से पत्नी संतोष देवी और पुत्र शिवा सिंह का रो रो कर बुरा हाल है ।

 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment