गोंडा – ड्रोन का प्रशिक्षण पाकर गदगद हुए एनसीसी कैडेट।
स्थानीय मनकापुर स्थित आश्रम पद्धति स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटो को रोमांचकारी प्रशिक्षण प्रदान की जा रही है। इसके तहत कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर के प्रयास द्वारा सेय ड्रोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने सभी कैडेटों को ओरिजिनल ड्रोन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भारतीय सेना में युद्ध के दौरान ड्रोन की उपयोगिता को देखते हुए एनसीसी में भी ड्रोन प्रशिक्षण को प्रत्येक कैडेट के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इस कैंप में चुने हुए कैडेटों को अलग से विधिवत ड्रोन चलाने की प्रक्रिया बताई जाएगी। आने वाले समय में सेना द्वारा सामने से लड़ाई की तुलना में ड्रोन द्वारा जान माल की क्षति हुई बिना दुश्मनों के टारगेट को ध्वस्त किया जा सकता है। कैंप कमांडेंट ने बताया कि यह प्रशिक्षण इस शिविर में पहली बार कराया जा रहा है और हम इसे प्रत्येक कैडेट को प्रशिक्षण प्रदान करायेगे। इसके अतिरिक्त सेना में किस तरीके से युद्ध के दौरान टेंट लगाया जाता है उसका भी प्रशिक्षण कैडेटों को दिया गया साथ ही टेंट को खोलने और जोड़ने की प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई। लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी ने प्रतियोगिता संपन्न होने के उपरांत सभी को सम्मानित किया।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा