बिग ब्रेकिंग न्यूज़
पूरनपुर – पीलीभीत
पूरनपुर कस्बा के लाइन पार निवासी पत्रकार अजय पांडेय की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि आज दिनांक 26-05-2026 को शाम करीब 5 बजे अजय पांडेय की गाड़ी भारत स्टील फर्नीचर निकट उमाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष के सामने से गाड़ी गायब हो गईउन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 26 AM 5192 भारत स्टील फर्नीचर के सामने खड़ी कर दी और वह भारत स्टील फर्नीचर की दुकान के अंदर चले गए करीब 10 मिनट बाद जब बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल मौके से गायब थीपीड़ित ने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें एक युवक बाइक चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है।इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद करने और चोर को गिरफ्तार करने की मांग की हैदिनदहाड़े हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिर कब लगेगा अंकुश? सीसीटीवी में चेहरा
कैद होने के बावजूद क्या पुलिस चोर तक पहुंच पाएगी?लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ पीलीभीत