हरदोई,

हरदोई,

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, हरदोई

 

 

स्लग–नवीन सब्जी मंडी में आग लगने से मचा हड़कंप, कई दुकानें जलकर राख ; लाखों का हुआ नुकसान

 

 

जनपद हरदोई से जहाँ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अन्तर्गत थाना कोतवाली में लखनऊ हरदोई मार्ग पर देर रात्रि लगभग 1 से 2 के बीच नवीन सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से दुकानों में भीषण आग लग गई | जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेट की टीम पहुंची | वही इस दौरान नवीन सब्जी मंडी में आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई | जबकि आग की चपेट में आकर टीन शेड और कई दुकानें जलकर खाक हो गई | बताते चले कि आग इतनी भीषण थी कि इस आग में लगभग आधा दर्जन से अधिक दुकानें धू धू कर जलने लगी, और ऊंची लपटे और धुआं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा | वही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया जिससे नवीन सब्जी मंडी में देर रात टीन शेड दुकानों को दमकल कर्मचारियों को लगभग 2 घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी | जबकि आग के दौरान 2 सिलेंडरों में हुए जोरदार धमाके आग की चपेट में आने से फास्ट फूड, मिठाई और परचून की दुकानों के लाखों रूपये के सामान के जलने आशंका जताई जा रही हैं | वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया | जबकि स्थानीय पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह काबू पाया गया | पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया कूड़े के ढेर में आग लगने से दुकानों में आग लगना प्रतित हो रहा है | इस प्रकरण में कोई जनहानि नही हुई है, अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, हरदोई

Related posts

Leave a Comment