फूल सिंह हरिद्वार न्यूज़

फूल सिंह हरिद्वार न्यूज़

*कोतवाली नगर*

जनपद हरिद्वार

*दिनांक 23.05.2026*

 

*👉ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस की लगातार कार्यवाही में 01 ड्रग्स तस्कर को 10.32 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) के साथ किया गिरफ्तार*

 

*👉श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार* के दिशा निर्देश में चल रहे ऑपरेशन प्नहार के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में एंव प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में दिनांक-22.05.2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा हिल बाई पास रोड पर फ्लाईओवर के पास गश्त ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस गस्त पार्टी को देखकर एकदम सकपकाते हुये तेजी से पीछे की ओर मुडकर भागने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस गस्त पार्टी द्वारा भागे गये व्यक्ति का तेजी से पीछा कर थोडी दूरी पर ही पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी ग्राम बनकटवा थाना जीतना जिला बेतिया बिहार उम्र 23 वर्ष, हाल पता- कबाडी बस्ती लालजीवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार बताया जामातलाशी लेने पर सूरज उपरोक्त के कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) बरामद हुयी। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा शुभम जल्लाद सुखी नदी खडखडी से बेचने के लिये लाना बताया गया है । अभिभयुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है, मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा शुभम जल्लाद सुखी नदी खडखडी की गिरफ्तारी हेतु टीमे नियुक्त की गयी है।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण निम्नवत है-*

1- *मु0अ0स0-263/2026 धारा-8/21 NDPS Act*

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1- *सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी ग्राम बनकटवा थाना जीतना जिला बेतिया बिहार उम्र 23 वर्ष हाल निवासी कबाडी बस्ती लालजीवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार*

2-शुभम जल्लाद सुखी नदी खडखडी *(वांछित)*

*बरामदगी-*

*10.32 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन)*

 

*पुलिस टीम-*

1 *श्री कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार*

2 उ0नि0 नवीन नेगी

3-कानि0 1292 सन्दीप रावत

4- कानि0 1298 पवनीश कवि

Related posts

Leave a Comment