इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जनपद पीलीभीत से मा. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व माo राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए स्मार्टफोन
पीलीभीत सूचना विभाग 17 मई 2026/ सरकार के कामों में पारदर्शिता को लेकर कभी दो राय नहीं रही, सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया बाल विकास विभाग में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई थी| प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए मोबाइल खरीदना और अच्छी गुणवत्ता के साथ खरीदना एक बहुत बड़ा मिशन था, मगर सरकार ने अपने अन्य मिशन की भांति ही यह मिशन भी पूरी सफलता के साथ पूर्ण कर लिया और इस मिशन की कामयाबी का नतीजा यह निकला कि आज जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन से नवाजा गया। सरकार की बड़ी जिम्मेदारियां को निभाने वाले पीलीभीत के माo सांसद और केंद्रीय सरकार के राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद व माo राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें ने एक बार फिर इस स्मार्टफोन वितरण की बड़ी जिम्मेदारी को निभाया और अपने कर कमलों से जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान अवगत कराया गया कि मोबाइल की गुणवत्ता की बात की जाए तो गुणवत्ता आपको इस मोबाइल में 5G नेटवर्क के साथ एक बेहतरीन कैमरा उपलब्ध कराया गया है जिससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी पोषण ट्रैकर से लेकर अन्य ऑनलाइन सेवाओं का काम आसानी से निपटा सकेंगी| उन्होंने कहा कि अब कार्यत्रियों को विभिन्न शासकीय कार्यों कार्यक्रमों में के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने में किसी का मुंह नहीं देखना होगा अपना मोबाइल उठाया और कार्यक्रम की फोटो सेकेंडों में परियोजना से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी। जनपद में कुल 1985 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को मोबाइल प्राप्त कराए जाने है जिसमें से कार्यक्रम में प्रत्येक परियोजना से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर कार्यक्रम में मोबाइल वितरण किया गया साथ ही मोबाइल वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय/ राज्यमंत्री जितिन प्रसाद जी एवं राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा मंच पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सावित्री देवी, पूनम, चंद्र देवी, राजेश्वरी देवी, ममता देवी, सावित्री, मंजू जैन, सविता, संगीता, ममता और मुख्य सेविका रुचि को अपने हाथों से मोबाइल प्राप्त कराया गया।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के साथ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, नवागत मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी सहित अन्य पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।