चलती ट्रेन में यात्रियों को गोली मारने व ट्रेन से फेकने की घटना रुकने का नाम नही ले रही है

चलती ट्रेन में यात्रियों को गोली मारने व ट्रेन से फेकने की घटना रुकने का नाम नही ले रही है

 

लखनऊ में सोमवार की रात्रि में बनारस इन्टर सिटी से भदोही से अपने मित्र के साथ लखनऊ आ रहे राम शिरोमणि को निगोहा क्षेत्र में चलती ट्रेन से दबंग ने बाहर फेक दिया

 

चंदौली जिला समेत 48 घंटे के भीतर चलती ट्रेनों में हत्या की तीन बड़ी वारदातों ने रेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोमवार को लखनऊ आ रही बनारस इन्टर सिटी एक्स्प्रेस ट्रेन में एक दबंग व्यक्ति ने एक यात्री राम सिरोमणि उम्र 68 वर्ष को धक्का देकर गेट से बाहर फेक दिया जिससे मौके पर मौत हो गयी इन दुस्साहसिक वारदातों से यात्रियों में दहशत का माहौल है

 

बीती रात भदोही से अपने मित्र रामाकान्त उम्र 73 के साथ बनारस इन्टर सिटी एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे राम शिरोमणि उम्र 68 वर्ष यूरिन करने गये थे तभी एक दबंग तुषार झाँ ने चलती ट्रेन से निगोहा के पास धक्का देकर बाहर फेक दिया

 

तभी ट्रेन में यात्रा कर रहे साथी ने खोज बीन की तो गेट पर खड़े यात्रियों ने बताया कि एक दबंग ने एक व्यक्ति को धक्का देकर बाहर फेक दिया है

साथी ने लखनऊ पहुंचकर जीआरपी को सूचना दी

जीआरपी चारबाग को सूचना मिलते ही आरोपी तुषार झाँ को गिरफ्तार कर लिया है। रात भर गिरे युवक की तलाश में जीआरपी व जिला पुलिस जुटी मंगलवार की सुबह निगोहा के रेलवे गेट नम्बर 186 के पास व्यक्ति का शव मिला । जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment