गोण्डा में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता दहशत में है।

गोण्डा में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता दहशत में है। पीड़िता अंजू पुत्री सोमई निवासी ग्राम शेवाडीह जनपद बस्ती ने थाना नवाबगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में नामजद अभियुक्त अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

 

पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी अंकित सिंह, अंकूर सिंह, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग लगातार मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment