गोंडा

गोंडा। हाईस्कूल की छात्रा ने 80 प्रतिशत नंबर काम आने पर खाई जहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी बदवल गांव में हाईस्कूल की एक छात्रा ने परीक्षा परिणाम से निराश होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, भदवल गांव निवासी 18 वर्षीय रूपा गुप्ता ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 464 अंक (लगभग 77.33 प्रतिशत) प्राप्त किए थे। जबकि उनका लक्ष्य 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाना था। अपेक्षा से कम अंक आने के कारण वह काफी निराश हो गई थीं।

परिजनों के मुताबिक, परिणाम देखने के बाद रूपा ने खुद को असफल मान लिया और घर में जहर खा लिया। बरामदे में गिरते देख उनकी भाभी तुरंत मौके पर पहुंचीं और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अस्पताल ले जाते समय रूपा ने अपनी भाभी से हाथ जोड़कर कहा, “भाभी, मुझे माफ कर देना।” यह सुनकर परिजन फफक पड़े।

रूपा निकटवर्ती विद्यालय की छात्रा की छात्रा थीं। वह तीन भाइयों की इकलौती और सबसे छोटी बहन थीं। जब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थीं, तभी उनके पिता राधेश्याम गुप्ता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां सुमरिता देवी और भाइयों ने मिलकर उनका पालन-पोषण और पढ़ाई कराई।

परिवार में खुशियों का माहौल था, क्योंकि उनके तीसरे भाई राजा गुप्ता का गौना कार्यक्रम 26 अप्रैल को तय था और तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

” इसके बाद वह कमरे में जाकर लेट गई

देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद मनमाफिक अंक न मिलने से छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। मृतका के भाई ने दिया बयान. व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment