गोण्डा

गोण्डा – भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अतर्गत मंडल रुपईडीह का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आर्यावर्त महाविद्यालय, मनोहरजोत में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटरा विधायक बावन सिंह ने की।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप मुख्य अतिथि निवर्तिमान जिला अध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर विधायक बावन सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वर्ग प्रभारी दीपक अग्रवाल , वर्ग प्रमुख श्रावण शुक्ल मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला , जिला कार्य समिति सदस्य राज कुमार दुबे झोंगें महाराज सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे । व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment