श्री रामलीला

श्री रामलीला समिति ऐशबाग लखनऊ द्वारा 19 मार्च 2026 से 30 मार्च दिन सोमवार तक भारतीय नव वर्ष मेला विक्रम संवत 2083 एवं चैती महोत्सव 2026 का आयोजन

 

प्रेसवार्ता श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में सम्पन्न हुई प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2026 में तुलसी मंच पर श्री कृष्णलीला का मंचन करने के लिए कोलकाता से आये हुये नाट्य गुरु भास्कर बोस अपने कलाकारों सहित उपस्थित हुये।

 

अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया की भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2026 का शुभारम्भ नवसंवत चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 19 मार्च 2026 को प्रातःकाल कलश स्थापना करके गणेश पूजन के साथ होगा ।

श्रीरामलीला समिति ने इस कार्यक्रम में सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण जी की लीलाओं को अभिनय के माध्यम से आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ होगा व 27 मार्च को रामनवमी का उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा

 

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अजय मिश्रा की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment