शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले का नया खेल!

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले का नया खेल! एक पत्रकार ने डॉ. महेश योगी पर अपनी जमीन पर बिना नाप के जबरन कब्जा कर निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित रोहित का कहना है कि उन्होंने निर्माण रोकने और राजस्व विभाग से नाप कराने की गुजारिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं।

बंडा गांव के रहने वाले पत्रकार रोहित की जमीन पर डॉ. महेश योगी द्वारा बिना नाप के निर्माण चल रहा है। रोहित ने बताया, “मैं तहरीर लेकर थाने पहुंचा, लेकिन महेश योगी ने पहले ही थाना प्रभारी को फोन कर मेरे द्वारा वसूली मांगने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने राजस्व टीम आने का इंतजार करने को कहा, जबकि राजस्व वाले इसे पुलिस का मामला बता रहे हैं।

“मैंने एसडीएम पुवायां, तहसीलदार और डीएम शाहजहांपुर तक शिकायत की, लेकिन निर्माण नहीं रुका। डर है कि मुझ पर झूठा केस दर्ज कराया जा सकता है । मेरा सिर्फ इतना कहना है कि पहले नाप कराओ, फिर जगह बनाओ!

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हो जाएंगे।

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment