बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–सीमावर्ती क्षेत्र बाँके जिले के चुनाव परिणाम घोषित, रास्वपा ने 3 में से 2 सीटों पर किया कब्जा
नेपाल में हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव के तहत सीमावर्ती जिला बाँके की तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं | जिले की तीन सीटों में से दो पर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ( रास्वपा ) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर नेकपा एमाले के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं | निर्वाचन परिणाम के अनुसार बाँके क्षेत्र नम्बर–1 से रास्वपा के उम्मीदवार सुरेश कुमार चौधरी ने शानदार जीत हासिल की | चौधरी को कुल 32,792 मत प्राप्त हुए | उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के नारायण प्रसाद गौडेल को 15,301 मत हासिल किए | जबकि तीसरे स्थान पर रहे नेकपा एमाले के सूर्य प्रसाद ढकाल को 11,095 मत प्राप्त हुए | यह जानकारी निर्वाचन अधिकृत सरोज निधि वाग्ले ने दी | वहीं बाँके क्षेत्र नम्बर–2 में नेकपा एमाले के मोहम्मद इश्तियाक राई भारी मतों से विजयी घोषित किए गए | राई को 24,628 मत मिले | उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी रास्वपा के विवेक कुमार श्रेष्ठ को 18,682 मत प्राप्त हुए, जबकि तीसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार शुधान्सु कोइराला रहे, जिन्हें 17,596 मत प्राप्त हुए | इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकृत दीपक कुमार दाहाल ने दी | इसी प्रकार बाँके क्षेत्र नम्बर–3 से रास्वपा के खगेन्द्र सुनार ने जीत दर्ज की | सुनार को कुल 29,551 मत प्राप्त हुए | उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी सुमन मल्ला को 19,615 मत मिले | वहीं तीसरे स्थान पर रहे नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह पुन को 13,215 मत प्राप्त हुए | यह जानकारी निर्वाचन अधिकृत दशरथ गौतम ने दी | इन नतीजों के साथ बाँके जिले की तीन में से दो सीटों पर रास्वपा ने कब्जा जमाया है, जबकि एक सीट पर नेकपा एमाले को सफलता मिली है | सीमावर्ती जिला होने के कारण इन परिणामों पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भी लोगों की खास नजर बनी हुई थी |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच