बाराबंकी,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी
स्लग–मनोहर चाय का हुआ शानदार उदघाटन, चाय के स्वाद ने लोगों को अपनी ओर किया आकर्षित
अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी से जहाँ सागर पेट्रोल पम्प के निकट कर्बला के सामने कोतवाली रोड पर दा आर्केड मार्केट में आज बहुत ही शानदार और अपनी चाय से लोगों को एक अलग ही स्वाद देने के लिए लालायित मनोहर चाय का उदघाटन किया गया | जो कि दा आर्केड मार्केट में टुंडे कबाबी के समीप ही मनोहर चाय की दुकान का शानदार तरीके से उद्घाटन हुआ हैं जिसके मुख्य अतिथि जनाब अली अहमद साहब रहें और उन्होंने अपने हाथों से फीता काट कर मनोहर चाय की दुकान का उदघाटन किया | उन्होंने कहाँ कि हम अपने क्षेत्र के लोगों को चाय पीने के लिए एक अलग ही स्वाद देने का प्रयास कर रहें हैं जिससे कि हमारे जनपद व आस पास के लोगों को उचित दाम में बेहतर स्वाद मिल पाएंगा | उदघाटन के बाद मुख्य अतिथि जनाब अली अहमद साहब ने कहाँ की मनोहर चाय की दुकान पर आने वाले लोगों को कई तरह की चाय मिलेगी जिनमें स्पेशल गुड़ की चाय, ग्रीन टी के साथ अन्य कई तरह की चाय का भी आप स्वाद ले सकते हैं | वहीं उदघाटन पर सभासद प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव नदीम खान के साथ उनके घनिष्ठ मित्र शकील अहमद ने उदघाटन के मौके पर पहुँच कर मनोहर चाय की दुकान के मालिक को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने चाय का आनंद लेते हुए कहाँ कि आपकी चाय ने हमें शालीमार चाय की याद ताजा कर दी जो कि मौलाना शौकत अली रोड नागपाड़ा के पास मुम्बई में स्थित हैं | उदघाटन के इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनाब अली अहमद, डॉ.ज़फीर, मोहम्मद शमीम, सभासद प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव नदीम खान, शकील अहमद, मोहम्मद नबी, कफ़ील, व मोहम्मद नफ़ीस के साथ काफी संख्या में दोस्त व अन्य लोग उपस्थित रहें |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी