बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–नेपाल में आंदोलन के बाद हुए आम चुनाव में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 60% हुआ मतदान
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज 5 मार्च 2026 को प्रतिनिधि सभा के लिए महत्वपूर्ण आम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए | देश भर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ और इसके बाद मत पेटियों को सील कर मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | नेपाल की निर्वाचन समिति के अनुसार प्रतिनिधि सभा के चुनाव मे पूरे देश में शांति, सही तरीके से और जोश के साथ वोट पड़े है | कुछ छूट पुट घटनाओं को छोड़कर निर्वाचन शांतिपूर्ण रहा है | चुनाव की शुरुआती मॉनिटरिंग के बाद, कमिटी ने गुरूवार को काठमांडू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यह जानकारी साझा किया है | नेपाल में हुए निर्वाचन पहले के मुकाबले इलेक्शन मैनेजमेंट और वोटर के व्यवहार में सुधार हुआ है | चुनाव में दिव्यांग लोगों, वरिष्ठ नागरिक और सभी क्लास और कम्युनिटी के वोटर्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया |पॉलिटिकल पार्टियों, कैंडिडेट्स और वोटर्स का व्यवहार पिछले चुनावों के मुकाबले ज़्यादा संयमित, कोऑपरेटिव और शांत पाया गया | वोट डालने का समय साय काल 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था | पुरे नेपाल मे 135 निर्वाचन क्षेत्र है | यहाँ से 135 लोग सांसद के रूप मे प्रत्यक्ष निर्वाचित होते है साथ ही नेपाल मे पार्टी गत वोट डाले जाते है | उस अधार से समानुपातिक वोट भी पड़ते है | जो पार्टी के नाम से दिया जाता है | गुरूवार को हुए निर्वाचन मे कुल 10 हजार 137 मतदान स्थल मे मतदान किया गया | देश भरमे कुम 60% वोट पड़ने का अनुमान किया गया है | जिसमें नेपाल में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 81 लाख 37 हजार 230 बताई गई हैं जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 92 लाख 51 हजार 541 हैं तथा महिलाओं मतदाताओं की संख्या 89 लाख 16 हजार 502 अन्य 187 बताई जा रही हैं | प्रमुख जिला अधिकारी बाके के अनुसार जिले में हुए मतदान पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा है | बाके जिले सेना, सशस्त्र प्रहरी, जनपद प्रहरी कि निगरानी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रहा है | जिसके बाद बॉर्डर खोल दिया गया है साथ आवागमन पुनः चालू हो गया है | नेपाल में आज मतदान, नई सरकार चुनने के लिए जनता उत्साहित दिखी | मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1.9 करोड़ मतदाताओं ने 275 सदस्यीय संसद के लिए मतदान किया | इनमें से 165 सांसद सीधे चुनाव से चुने जाएंगे, जबकि 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी | यह चुनाव पिछले साल हुए बड़े युवा आंदोलन और सरकार गिरने के बाद हो रहा है | इसलिए इसे नेपाल की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है | जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक अस्थिरता जैसे मुद्दों को लेकर बदलाव की उम्मीद कर रही है | चुनाव में कई बड़े नेता मैदान में हैं | पूर्व प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली, नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा और युवा नेता बालेन शाह प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं | चुनाव आयोग के अनुसार देश के अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और करीब 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया | अब पूरे देश की निगाहें मतगणना और आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच