अमेठी,
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी
स्लग–टी–शर्ट उतार कर AI समिट का विरोध करने वाले सौरभ सिंह पुलिस हिरासत में
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी से जहाँ आज दिल्ली पुलिस भारत मंडपन में AI समिट के दौरान टी-शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन करने वाले सौरभ सिंह के घर दो दिन पूर्व पहुंची थी | जबकि दिल्ली पुलिस ने दो दिन पूर्व सौरभ सिंह के परिजनों से पूछताछ करते हुए दिल्ली हुई थी रवाना | आपको बताते चले कि सौरभ सिंह जो कि NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं | मिली जानकारी के अनुसार NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जिनको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी भी बताया जा रहा हैं | जबकि NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह को राहुल गांधी के साथ पूरी पदयात्रा में भी साथ में देखा गया था | जबकि सौरभ सिंह के बड़े बाबा सुल्तानपुर से दो बार के निर्विरोध सांसद भी चुने जा चुके हैं | जबकि इनकी दादी गौरीगंज विधानसभा से 7 बार की विधायक भी रह चुकी है | वहीं बताया जा रहा है कि सौरभ सिंह AI समिट का विरोध करते हुए टी-शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की थी | जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह की खोज कर रही थी | फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की सौरभ सिंह को हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने हिरासत में ले रखा है |
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी