डूँगरपुर, राजस्थान
स्टेट हेड–सादिक अली, डूँगरपुर, राजस्थान
स्लग–आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सरोदा और पाडवा में किया फ्लैग मार्च
राजस्थान के जनपद डूँगरपुर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है | जबकि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कल शाम को जिले के सरोदा और पाडवा गांवों में पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया | जबकि इस मार्च के जरिए असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है | आपको बताते चले कि यह फ्लैग मार्च सरोदा थानाधिकारी भावेश चौहान के नेतृत्व में निकाला गया | जबकि पुलिस का यह फ्लैग मार्च सरोदा और पाडवा के मुख्य मार्गों और तंग गलियों से होते हुए निकला गया | फ्लैग मार्च मुख्य बाजारों से गुजरा और सरोदा चौराहे पर जाकर संपन्न हुआ | आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा | आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है | जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है | किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनाए हुए है | सरोदा थानाधिकारी भावेश चौहान व पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहाँ है कि त्यौहारों को आपसी भाई–चारे के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शंका होने पर तुरन्त नजदीकी थाने में सूचना दें | वहीं फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया |
स्टेट हेड–सादिक अली, डूँगरपुर, राजस्थान