बदायूँ,

बदायूँ,

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

 

 

स्लग–मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिजनों सुनाई आप–बीती

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आईं हैं | जनपद बदायूँ की कोतवाली दातागंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात से इलाका सन्न रह गया | जबकि खून से लथपथ मासूम बच्ची को लेकर पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ़ तहरीर सौंपी | वहीं पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया हैं और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है | आपको बताते चले कि घटना कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक गांव की हैं जहाँ एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची अपने पिता के पास खेत पर जा रही थी | जबकि बच्ची को अकेला देख दरिंदे उसके पीछे लग गए और उन्होंने बच्ची को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फ़रार हो गए | इस घटना के दौरान बच्ची रोती रही मगर हवस के भूखे भेड़ियों को उस मासूम बच्ची पर तरस नहीं आया | वहीं खून से लथपथ बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन हक्का बक्का रह गए | जबकि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भी नाबालिक बताए जा रहे हैं | फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर 8 वर्षीय अनमोल व 14 वर्षीय नितिन को हिरासत में लेकर उन्हें किशोर न्यायालय भेजा दिया गया हैं और अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

Related posts

Leave a Comment