बदायूँ,

बदायूँ,

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

 

 

स्लग–श्रद्धा और विश्वास का गवाह बना शिव मंदिर, अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन

 

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ का ऐतिहासिक गाँव रमजानपुर बीती रात श्रद्धा, आस्था और विश्वास का गवाह बना | अपनी पुरानी परम्परा से इलाका हुआ भक्तिमय आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में एक ऐसा गांव जो रमजानपुर के मेले के नाम से जाना जाता है | इसी गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है जिस पर बाबा प्रेम गिरि रहते थे | उन्होंने अपने चमत्कार और अद्भुत शक्तियों से गांव व क्षेत्र के लोगों का कल्याण किया | जबकि परम्परा के अनुसार बाबा माघ महीने के पूर्णमासी से एक दिन पूर्व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया करते थे | इसी परम्परा को जीवित रखते हुए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ | बताते हैं कि बाबा उपले की अंगार का भोजन करते थे | जिसको देखने के लिए गांव व क्षेत्र के लोगो का तांता लग जाता था, और अंतर ध्यान कर बाबा ने मंदिर में ही समाधि ले ली तत्पश्चात बाबा के भंडारे की जिम्मेदारी गांव के लोगों ने संभाली है जो परंपरागत तरीके से आज भी जारी है | वहीं मंदिर की पूजा अर्चना बाबा विनोद दास जी महाराज कर रहे हैं और मंदिर की सारी जिम्मेदारियां मन्दिर अध्यक्ष अरविंद देव शर्मा एवम सदस्य गण संभाल रहे हैं |मंदिर के सभी कार्यक्रमों में गांव के लोगों का पूरा सहयोग रहता है | जबकि भंडारे में मेला में आने वाले सभी लोग भोजन करते हैं | इस मौके पर, ग्राम प्रधान सबा सिद्दीकी, पूर्व प्रधान यूनुस हुसैन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद शर्मा, डाल सिंह शाक्य, अजय शर्मा, जकूर अहमद, नफीस खान, रूपराम कश्यप, सत्तार अल्वी, रामनाथ कश्यप, सुजात शाह, रुम्मान हुसैन, रामनिवास कश्यप, कुंवर पाल कश्यप, प्रवेश शाक्य, आदि सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे |

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

Related posts

Leave a Comment