बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–भारत में हिंदुओं को संगठित होना पड़ेगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा–स्वामी विष्णुदेवाचार्य
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की नगर पालिका सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा नेपाल सीमा से सटी आदर्श नगर पंचायत रूपईडीहा के दशहरा बाग में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ | प्रमुख वक्ता स्वामी विष्णुदेवाचार्य ने कहा कि बहराइच महाराजा सुहेलदेव की धरती है | आक्रांता की मजार पर हिन्दू भी माथा टेकने जाता है | उन्होंने कहा कि सनातन ही केवल धर्म है | बाकी सब पंथ व मजहब हैं | उन्होंने कहा ई सनातन धर्म जीवन पद्धति है | भारत में हिंदुओं को संगठित होना पड़ेगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा | कार्यक्रम को जमुनहा गुरुद्वारे के पंथी गुरुमीत सिंह ने भी अपने संबोधन ने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए ही सिख धर्म की स्थापना हुई थी | औरंगजेब ने हमारे बच्चों को धर्म परिवर्तन न करने पर जिंदा दीवाल मे चुनवा दिया | धर्म न बदलने पर हमारे गुरु ने शीश कटा दिया | आज भी दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा स्थित है | नेपाल विश्व हिन्दू की कृष्णा पांडेय ने कहा कि नेपाल भी पहले हिन्दू राष्ट्र ही था | इसे सत्तालोलुपों ने धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया | उस समय किसी ने विरोध नही किया | अब सड़क पर निकल कर नेपाल के लोग हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं | दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का संचालन किया गया | सम्मेलन को आचार्य दयाशंकर शुक्ल व आरएसएस के सर्वेश ने भी लोगों को एक होने का संदेश दिया | मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक अमर नाथ ने भी हिन्दू एकता पर बल दिया | समारोह का संचालन प्रधानाचार्य अनुज सिंह ने किया | सम्मेलन हेतु वक्ताओं ने सीमा जागरण मंच के संयोजक राजेश सिंह व चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य की भूरि भूरि प्रशंसा की | यह भी कहा कि इस सम्मेलन की रूपईडीहा मे आवश्यकता महसूस की जा रही थी | समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ उमाशंकर वैश्य ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया | अंत मे भारत माता की आरती उतारकर जयकारे लगाए | फिर सहभोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | इस समारोह में नेपाल से आए बच्चों ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच