मजदूर-कामगारों की आवाज को नई धार — संदीप साहू बने भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की ऐतिहासिक साधारण सभा के दौरान संगठन को उत्तर प्रदेश में सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ, जिससे मजदूर, कामगार, श्रमिक एवं कर्मचारी वर्ग में नई ऊर्जा, विश्वास और आशा का संचार हुआ।
साधारण सभा में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सुखविंदर कौर जी द्वारा राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री संदीप साहू को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित समस्त सदस्यों ने एकमत समर्थन एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पारित किया।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए श्री संदीप साहू ने संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजीव शेट्टी जी को बधाई देते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उन्होंने अपने मार्गदर्शक नेताओं माननीय श्री नितिन गडकरी जी, माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, तथा दिल्ली की लोकप्रिय सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज जी सहित संगठन के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
श्री साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मजदूर, कामगार, श्रमिक और कर्मचारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनकी सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक न्याय, रोजगार की स्थिरता तथा केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के श्रमिक तक पहुंचाना ही उनका प्रमुख संकल्प होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में महासंघ को एक संघर्षशील, मजबूत, अनुशासित एवं जनहितकारी संगठन के रूप में स्थापित किया जाएगा, जो श्रमिकों की आवाज को सड़क से लेकर सरकार और संसद तक पूरी मजबूती के साथ उठाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संगठन को सक्रिय कर मजदूर-हितैषी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
राज्य व केंद्र सरकार से समन्वय कर मजदूर हितों को प्राथमिकता — योजनाओं का लाभ अंतिम श्रमिक तक पहुंचाने का संकल्प
नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप साहू ने कहा कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार के संबंधित विभागों, माननीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर मजदूर, कामगार, श्रमिक एवं कर्मचारी वर्ग के लिए ठोस, व्यवहारिक एवं हितकारी कार्य सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं—जैसे सामाजिक सुरक्षा, बीमा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं—का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े मजदूर, कामगार, श्रमिक एवं कर्मचारी तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
श्री साहू ने यह भी कहा कि महासंघ सेतु की भूमिका निभाते हुए सरकार और श्रमिक समाज के बीच समन्वय स्थापित करेगा, ताकि कोई भी पात्र मजदूर योजना के लाभ से वंचित न रहे और श्रमिक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्त भविष्य प्राप्त हो सके।