बाँसवाड़ा, राजस्थान
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–अवैध शराब से लदी गाड़ी को डीएसटी व पाटन पुलिस ने किया जब्त, 148 पेटी शराब हुई बरामद
राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा के कस्बा कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन पुलिस तथा डीएसटी की टीम ने देर रात्रि को संयुक्त कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश बार्डर पर शराब से भरी एक पिंक अप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | उक्त पिंकअप में मध्यप्रदेश निर्मित 120 पेटी बियर व 28 पेटी देसी शराब बरामद की गई है | जबकि मौके से पुलिस ने आरोपी पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के खेरिया पांडा के मक्का गणावा को गिरफ्तार किया है | डीएसपी प्रभारी एएसआई विवेक भान सिंह ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर शराब की अवैध रूप से तस्करी करने वाले मध्य प्रदेश से शराब लोड करके पड़ोसी राज्य राजस्थान के जा रहा था | जबकि सूचना मिलते ही स्थानीय पाटन पुलिस टीम ने नाकाबंदी की थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने बताया कि देर रात पुलिस को एक पिक अप आती दिखाई दी | जिसके बाद पुलिस को देखते ही नाकाबंदी तोड़ते हुए बदमाश गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश की सीमा में भागने लगा | इस पर डीएसटी व पाटन पुलिस की टीम ने उन लोगों को लगभग 15 से 20 किलो मीटर तक पीछा किया | वहीं गाड़ी का टायर पंचर होने के कारण ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने लगा | लेकिन पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार कार पकड़ ही लिया | जबकि गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 148 पेटी शराब बरामद की हुई हैं |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान