वरिस्ठ पत्रकार कपूर के निधन पर जताया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति।

वरिस्ठ पत्रकार कपूर के निधन पर जताया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति।
बागेश्वर। दैनिक हाक समाचार पत्र के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक और संपादक और वरिस्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर शहर के पत्रकारो ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पत्रकार संगठन एनयूजेआई जुड़े पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नेशनल यनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता ने कहा पुष्कर राज कपूर एक निर्भीक और स्वच्छ छवि वाले कलमकार थे।वे प्रदेश में हिंदी और अंग्रेजी संस्करण चलाते थे। उनके निधन से मीडिया जगत को अपूर्णीय क्षति हुयी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने वर्चुवल शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक महेश जोशी,जगदीश उपाध्याय,परसिलाल वर्मा,गणेश उपाध्याय, देवेंद्र पांडे,अशोक लोहनी,रमेश पांडेय व्रजवासी,आनन्द बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बड़सीला,महामंत्री अनिल पांडे, योगेश नगरकोटी, उपाध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी,सचिवभाष्कर तिवारी,महिला उपाध्यक्ष सुष्मिता थापा नगरकोटी,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार,ललित कुमार,बसंत चंदोला, तनुज तिरूवा,हिमांशु जोशी, तनुजा जोशी,दिनेश नेगी पूरन सिंह दोसाद आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment