बाँसवाड़ा, राजस्थान,
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–BJP सरकार ने छात्रों को वितरित की नि:शुल्क स्कूटी, स्कूटी पाकर छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान
राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा के अन्तर्गत कस्बा कुशलगढ़ में राजस्थान सरकार द्वारा अच्छे अंक लाने पर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के टॉपर छात्राओं को राजस्थान की भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार ने बांसवाड़ा जिले की उन होनहार छात्राओं को नि:शुल्क स्कूटी वितरित कर छात्राओं को एक तोहफा दे कर सराहनीय क़दम उठाया | राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के भवरदा ग्राम पंचायत के सुंदरी पाडा गांव की होनहार व हाई स्कूल में 78 प्रतिशत व इण्टर में फर्स्ट डिवीजन अंक लाने पर छात्रा बुलबुल पुत्री बाल चन्द्र मईडा गांव सुन्दरी पाडा को शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर नि:शुल्क स्कूटी की चाबी मिलते ही बुलबुल के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई | बतौर बुलबुल ने नि:शुल्क स्कूटी पाकर स्कूटी का पुष्प हार व कुमकुम लगाकर नि:शुल्क स्कूटी की पुजा अर्चना की व माता पिता के चरण छु कर आशीर्वाद लिया | आपको बताते चले कि सरकार द्वारा अच्छे अंक लाने पर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र की टॉपर छात्राओं को भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार नि:शुल्क स्कूटी वितरित कर छात्राओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है | अब छात्रा बुलबुल अपनी स्कूटी पर रोजाना कॉलेज में जाकर नियमित रूप से पढ़ाई कर प्रदेश के साथ ही साथ अपने माता-पिता व परिवार का भी नाम रोशन करेगी |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी बाँसवाड़ा, राजस्थान