जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

 

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 12,10,2022 को थाना करनैलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त श्याम जी उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी दूध नाथ पुत्र हरीराम नि0 कादीपुर अमदही थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा की लड़की को परिवारिक रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से हमला कर दिया था। जिससे वादी की लड़की घायल हो गया थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. श्याम जी उर्फ छोटू पुत्र सालिकराम नि0 मोहल्ला गांधी नगर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-494/22, धारा 307 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-495/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद नाजायज चाकू।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 दिवाकर मिश्रा मय टीम।

Related posts

Leave a Comment