बरेली,

बरेली,

 

 

रिपोर्ट–डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बरेली

 

 

स्लग–बंदरों के आतंक से महिला के हाथ की टूटी हड्डी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

 

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के अन्तर्गत कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुर द्वारा में नखासे वाले बाग में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा हैं | वहीं बंदरों के हमले से एक महिला के हाथ में फैक्चर भी हुआ हैं | जिसके लेकर मोहल्ले वालों ने प्रशासन से बंदर पकड़वाने की मांग की गई हैं | स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी सचि अपने घर में खाना बनाकर कपड़े सूखने के लिए जा रही थी तभी अचानक बंदरों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया | जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई | जिसके बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहाँ डॉक्टर द्वारा महिला का एक्स-रे किया गया जिसके बाद महिला के हाथ की हड्डी टूटी दिखाई दी | डॉक्टर ने हाथ की टूटी हड्डी का प्लास्टर कर दवाई दी | मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी भाजपा नेता दीपक तोमर एवं प्रमुख समाजसेवी दुर्ग पाल सिंह ने बताया कि ठाकुर द्वारा नखासे वाले बाग में कहीं से दर्जनों की संख्या में बंदरों का झुंड आ कर बस गया है | जिससे मोहल्ले के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है | इन बंदरों ने अब तक कई राहगीरों और मोहल्ले वालों को अपने हमले से कई कई लोगों को घायल भी किया है | इस दौरान बंदरों के झुंड से आतंक इतना बढ़ गया है कि स्कूल आने–जाने वाले छोटे बच्चों को उनके परिजन मेन रास्ते से ना ले जाकर के पीछे अंदर गलियों से होकर दूसरे रास्ते के द्वारा स्कूल छोड़ने जाते हैं | दुर्गा पाल सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई उपेंद्र सिंह की जनरल स्टोर की दुकान है | वहाँ भी बंदर अचानक दुकान में घुस जाते है और दुकान में रखा सामान को निकाल कर भाग जाते हैं, और इसी तरह कई अन्य घरों में घुसकर बंदर रोटी एवं अन्य खाद्य सामान निकाल कर ले जाते हैं | इसी को लेकर भाजपा नेता दीपक तोमर, शीलू चौहान, जगत सिंह उर्फ सनी, अखिल गोस्वामी, कैलाश, अजय रावत, अंकित सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जयवीर सिंह ने फतेहगंज पश्चिमी अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर एवं नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम को ज्ञापन देकर बंदर पकड़वाने की मांग की है | अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने जल्द ही बंदर पकड़वाने का आश्वासन भी दिया है |

 

 

रिपोर्ट–डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बरेली

Related posts

Leave a Comment