बाराबंकी,
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी
स्लग–ATM से चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी के सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत जैदपुर थाना पुलिस ने एटीएम पर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | आपको बताते चले कि चोरी की घटनाओं को अंज़ाम देने वाले गिरोह के तीनो आरोपी अयोध्या जिले के निवासी है | जिन्होंने आस–पास के जिलों में चोरी की वारदाते करने का जुर्म भी कबूल किया है | पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि जैदपुर थाना पुलिस ने ग्राम अहमदपुर गौशाला तिराहे से एटीएम में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है | इस दौरान पकड़े गए आरोपियों में अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम खानपुर मसौधा निवासी राहुल गौड़, राज कन्नौजिया और मोहित चौधरी है | उन्होने बताया कि राहुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तीनो आपस में दोस्त है | मेरे द्वारा तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का काम किया गया था | जिसमें घाटा हो जाने पर साथ में काम करने वाले दोस्तों राज और मोहित के संग एटीएम में चोरी करने का प्लान बनाया | उन्होंने ये भी बताया कि इस प्लान को कामयाब करने के लिए यू ट्यूब पर गैस कटर मशीन चलाना सीखने के बाद चोरी करने में प्रयोग में लाये जाने वाले हथियारों की खरीद की | जिसके बाद अपनी क्रेटा कार का नंबर बदल कर सुल्तानपुर जिले के थाना कूरेभार क्षेत्र के गुप्तागंज में इंडिया नंबर एक एटीएम के केबिन में तोड़फोड़ करके चोरी करने का प्रयास किया | इसके अतिरिक्त अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया था |
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी