अखिल भारतीय पत्रकार एसोशिएशन द्वारा आयोजित रामकथा

अखिल भारतीय पत्रकार एसोशिएशन द्वारा आयोजित रामकथा

 

रामलीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में आयोजित प्रभु श्री राम कथा का आज पांचवां दिन

 

राम विवाह में सैकड़ों भक्तों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

 

राम सीय सिर सेंदुर देहीं

नयन लाभ सब सादर लेहीं

 

 

 

लखनऊ में ऐशबाग रामलीला मैदान में तुलसी मानस भवन में संगीतमय रामकथा के चौथे दिन राम कथा का प्रारम्भ में भगवान श्री राम चन्द्र की बाल लीला ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया से हुआ।

कथा वाचक दिल्ली पीठाधीश्वर आचार्य मिथलेश मिश्र ने बड़े सुन्दर शब्दों में तमाम उद्धरणों एवं दोहों सहित गुरु विश्वामित्र संग प्रभु श्री राम ,भ्राता लक्ष्मण जी का जनकपुरी में आगमन, माता सीता की सहेलियों का राजा दशरथ के सुकुमार पुत्रों का उनकी सुन्दरता तथा पराक्रम का मां सीता से वर्णन, परसुराम लक्ष्मण संवाद ,राम सीता स्वयंवर तथा प्रभु राम द्वारा धनुष भंग, परम क्रोधी परसुराम लक्ष्मण संवाद तथा सीता विवाह की रोमहर्षक झांकी का प्रस्तुतीकरण संगीतमय कथा के माध्यम से कथा वाचक आचार्य मिथलेश मिश्रा ने प्रस्तुत की । पंडाल में उपस्थित श्रोतागण कथा सुनकर झूम उठे।

 

उधर राम कथा में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामनगर ऐशबाग से पधारी शिव शक्ति दीदी ने भी श्रोताओं को भगवान श्री राम के शरण में ही मानवों का कल्याण बताया।रामकथा आयोजक मंडल के मुख्य आयोजक एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, डॉ विनोद अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, सत्यपाल सिंह सत्या ,एल एन गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रवक्ता जितेश श्रीवास्तव , प्रदेश कोषाध्यक्ष व सचिव जितेन्द्र शर्मा, राघवेन्द्र पाठक तथा अवधेश मिश्र सहित तमाम सदस्यों की सहभागिता रही।

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment