मिशन शक्ति जागरूकता अभियान फेज 5.0
आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन अंतर्गत थाना अमीनाबाद क्षेत्र में महिला सहायता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु मिशन शक्ति जागरूकता अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम महिला उप निरीक्षक शुचि सावंत, मय पिंक मोबाइल टीम — महिला आरक्षी वंदना एवं महिला आरक्षी antima द्वारा अमीनाबाद क्षेत्र में अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत टीम द्वारा मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित स्टिकर विभिन्न दुकानों — जैसे assamteacenter, bizli वाली कि दुकान, kewal paints shop , आदि प्रतिष्ठानों पर चिपकाए गए। साथ ही दुकानों पर कार्यरत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता नंबर), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता नंबर), 1930 (साइबर क्राइम रिपोर्टिंग नंबर) एवं 101 (आपातकालीन सेवा नंबर) — की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सहायता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।