गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 27,9,2022 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाछिंत अभियुक्त डाकिया उर्फ अकबर हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना कटराबाजार के मु0अ0सं0-42/22, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 में भी वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. डाकिया उर्फ अकबर हुसेन पुत्र औलाद हुसैन नि0 जयरामजोत मंगरेपुरवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-42/22, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता
प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार मय टीम।

Related posts

Leave a Comment